सनी लियोनी जल्द बनना चाहती है मां

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा सनी लियोनी अब मां बनने का ख्याल कर रही हैं। सनी और उनके शौहर डेनियल वेबर जल्द ही बच्चे चाहते हैं। सनी लियोनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं।

सनी लियोनी का कहना है वह और उनके शौहर डेनियल बच्चे के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। सनी लियोनी और डेनियल वेबर कुछ दिनो से मां-बाप का सुख हासिल करने का ख्याल करता आ रहा है। इसकी एक वझ सनी लियोनी की सासू मां भी हैं।

दरअसल सनी लियोनी की सासू मां डेनियल और सनी पर बच्चे के लिए दबाव बना रही हैं। सनी लियोनी ने खुलासा किया कि उनकी सासू मां ने गुजश्ता हफ्ते ही सनी को कहा था कि उनको पोता-पोती चाहिए।

इसी वजह से सनी लियोनी और डेनियल जल्द बच्चे चाहते हैं। गौरतलब है कि सनी लियोनी की फिल्म मस्तीजादे जनवरी में रिलीज होने वाली है।