सपा और कांग्रेस में प्रियंका गांधी की पहल पर गठबंधन तय, 105 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

पल पल बदतले राजनीतिक समीकरण और गठजोर में अब एक नयी तस्वीर सामने आरही है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तस्वीर साफ हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों दलों ने गठबंधन और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक 105 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 100 सीटें देने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी की पहल पर इस गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया है। कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।

माना जा रहा है कि गठबंधन ना होने की एक वजह यह भी है कि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन से जुड़ी सारी बातें करने के लिए ना तो राहुल गांधी आगे आए, ना ही प्रियंका गांधी। बल्कि उनकी तरफ से प्रशांत किशोर और पूर्व IAS ऑफिसर धीरज श्रीवास्तव को इसके लिए अखिलेश के पास भेजा गया था।

इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पास शुक्रवार या शनिवार की रात को एक बजे के करीब प्रियंका गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने फोन बंद किया हुआ है। लेकिन अखिलेश ने पहले ही कांग्रेस से कह रखा था कि गठबंधन की बात वे लोग डिंपल से कर सकते हैं। लेकिन अखिलेश को लगा था कि प्रियंका किसी सीनियर नेता को भेंजेगी लेकिन उन्होंने प्रशांत किशोर को भेज दिया।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने 11 और 15 तारीख को होने वाले चुनावी चरण के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सपा अब तक कुल 209 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। उनमें से 10 सीटें ऐसी हैं जहां से कांग्रेस विजयी रही थी।