सपा-कांग्रेस और आरएलडी का गठबंधन लगभग तय, सिर्फ औपचारिकता ही बाकी

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच अब गठबंधन की खबरें तेज हो गईं हैं। सूत्रों के अनुसार सपा और कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय हो गया है, सिर्फ औपचारिकता ही बाकी है। रविवार को कांग्रेस के सूत्र ने बताया की उत्तर प्रदेश में चुनाव से वहले बिहार की तरह महागठबंधन लगभग तय है जिसमें उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यानी सपा, कांग्रेस और आरएलडी के मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया गया की उत्तरप्रदेश में बिहार जैसा गठबंधन बनाने की योजनाएं चल रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों पार्टियों के बीच सीट का बंटवारा और दूसरे मसले लगभग सुलझ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन हुआ तो डिप्टी सीएम कांग्रेस के राज्य संसद प्रमोद तिवारी हो सकते हैं और 85 सीटों पर हो सहमति हो सकती है। कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित भी सपा से गठबंधन के संकेत दे चुकी हैं।

कांग्रेस के एक और नेता ने बताया की उत्तर प्रदेश में पक्का तीन पार्टीयो के गठबंधन के लिए बात चल रही है जो की आने वाले चुनावों में 403 सीटो पर चुनाव लड़ेगी। हालाँकि शुक्रवार को कांग्रेस ने कहा था की अखिलेश की पार्टी सपा से कांग्रेस का गठबंधन होने की कोई संभावना नहीं है।