सपा-कांग्रेस संबंध, अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन: भाजपा

मथुरा: भाजपा ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन बताते हुए कहा कि जनता दोनों पार्टियों के लोगों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने काम पर भरोसा नहीं था, जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाया है।

इससे उनके काम के दावों की पोल खुल गई है। अब अगर इस गठबंधन में बसपा भी शामिल हो जाए तो भी उनकी दाल गलने वाली नहीं है। जनता इन पार्टियों की भूमिका को समझ चुकी हैं इसलिए ये तीनों साथ आकर भी भाजपा को रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस के अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन है।

राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर मुजफ्फरनगर दंगों और कैराना से हुई विस्थापन की दोबारा जांच कराई जाएगी.बसपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दलितों से अपने प्यार महज एक दिखावा है।