उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक स्थानीय अदालत ने जश्न में की गई गोलीबारी के मामले में समाजवादी पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका खारिज कर दी है। गोलीबारी में आठ साल के एक लड़के की मौत हो गई थी।
अतिरिक्त जिला सत्र न्यायायाधीश अभिमन्यु ने पांचों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
गोलीबारी की यह घटना सात फरवरी, 2016 की है। यह घटना शामली जिले के कैराना में हुई थी।
(भाषा)