सपा में शुरु हुआ अखिलेश राज, शिवपाल खेमे के पदाधिकारियों हुई छुट्टी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में अखिलेश खेमे का कब्जे के बाद इसका प्रभाव पार्टी के संगठनिक ढांचे में भी दिखने लगा है। अखिलेश धीरे धीरे ही सही पार्टी के संगठनिक ढांचे में भी शिवपाल खेमे को हटा रही है। इसी कड़ी में फैजाबाद और इटावा के पदाधिकारियों को निष्कासन कर दिया गया है। पवन पांडे फैजाबाद क्षेत्र से सपा के पदाधिकारी और चंदगी राम इटावा क्षेत्र के  पदाधिकारी थे।

अखिलेश खेमे द्वारा बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम हस्ताक्षरित एक चिठ्टी में ये सूचना पार्टी कार्यालय को दी गई है। वहीं समाजवादी पार्टी अखिलेश के कब्जे में आने के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन का भी ऐलान हो गया था। मुलायम सिंह हमेशा से यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। लेकिन अखिलेश यादव का कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला उनका पार्टी में प्रभाव दिखाता है और ये सकेंत देता है कि अखिलेश यादव ही समाजवादी पार्टी के असली बिग बॉस हैं।

 
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा की 300 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. जबकि बाकी 103 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।