सपा सरकार सिर्फ मुसलमानों को खुश करने में जुटी है: साध्वी पराची

आगरा : सपा की सरकार में यूपी कश्मीर बन गया है। अपराध पर रोक  लगने की बजाय बढ़ता जा रहा है। सूबे में हिन्दुओं का उत्पीड़न हो रहा है और सरकार मुस्लिम को खुश करने  में जुटी है। यह बातें साध्वी प्राची ने कहीं। वे रविवार को विहिप नेता अरुण माहौर की मौत पर ताजियत पेश करने आगरा आईं थीं। अपने खिताब में उन्होंने शासन और प्रशासन दोनों को जमकर लताड़ा। कहा, प्रशासन है सरकार का पिट्ठू। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भी नहीं छोड़ा। कहा, बसपा सुप्रीमो दलितों को महज वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती हैं। बिसाहड़ा कांड में मारे गए अखलाक को सरकार ने घुटने के बल चलकर करोड़ों रूपये दिया और अरुण माहौर की मौत पर 15 लाख की चॉकलेट दी जा रही है।

क्यों कि वह एक दलित हिन्दू है इसलिए। यह हिन्दुओं का अपमान है। इसे सहन नहीं किया जा सकता।