बरेली। विश्व हिन्दू परिषद के चीफ प्रवीण तोगडिया ने कहा है कि हिन्दुओं को अब और नहीं लुटने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक स्कीम तैयार की जा रही है। तोगडिया यहां सामाजिक समरसता प्रोग्राम को खिताब कर रहे थे। प्रदेश सरकार पर हिन्दुओं की नज़र अंदाज़ करने का इलज़ाम लगाते हुए कहा कि मेजोरिटी कम्युनिटी के लिए भी Welfare Schemes शुरू की जानी चाहिए।
तोगड़िया ने सपा सरकार पर अल्पसंख्यक मुंह भराई की पालिसी अपनाने का भी इलज़ाम लगाया। तोगडिया ने कहा कि सरकार हर साल सडके बनाने पर 30 हजार करोड रूपये खर्च करती है। मगर खुदकशी करने को मजबूर हो रहे किसानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा क्योंकि उनमें से अधिकतर मेजोरिटी कम्युनिटी समाज के हैं। विहिप नेता ने यह भी कहा कि अलगावादी और शरारती ताकतें जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे फहरा रही हैं और भारतीय संविधान का मजाक उडा रही हैं।