‘सबके लिए घर’ मंसूबा : पहले मरहले में झारखंड से 15 जिले चुने गए

रांची : ‘सबके लिए घर’ मंसूबा के तहत मरकज़ी हुकूमत ने पहले मरहले में नौ रियासतों के 305 शहरों को चुना है। इसमें झारखंड के 15 जिले हैं। नौ रियासतों में से छह में या तो भाजपा की हुकूमत है या वहां पार्टी की मदद से हुकूमत बनी है। ये रियासत हैं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर। शहरी रिहाइश मंसूबा के तहत मरकज़ी हुकूमत गरीबों को घर खरीदने के लिए एक लाख से 2.3 लाख रुपए तक की मदद देगी। मरकज़ी हुकूमत ने साल 2022 तक शहरी गरीबों के लिए दो करोड़ घर बनाने का टार्गेट रखा है। वजीरे आजम नरेंद्र मोदी ने 25 जून को मंसूबा लांच की थी।