सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरु, रिलायंस जियो पर होगी सबकी नजरें

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी आज शुरू हो गई। इसके तहत 5.63 लाख करोड़ रूपये की स्पेक्ट्रम नीलामी की उम्मीद है। इस नीलामी में देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियां भाग लेंगी। इनमें रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया सेल्युलर और भारती एयरटेल शामिल हैं। इस नीलामी में आवंटित होने वाली स्पेक्ट्रम को अगली पीढी की दूरसंचार सेवाओं के लिये जरूरी माना जा रहा है।

सरकार ने इस नीलामी के लिये समाप्ति की कोई सीमा नहीं रखी है लेकिन बोली लगाने के लिये प्रात: 9 बजे से सांय 7 बजे तक का समय रखा गया है। केवल पहले दिन यह प्रात: 10 बजे शुरू होगी। टाटा टेलीसविर्सिज, रिलायंस कम्युनिकेशंस और एयरसेल भी स्पेक्ट्रम खरीदारी के लिये दौड़ में शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2010 में 3जी स्पेक्ट्रम में 2100 मेगाहट्र्ज बैंड के लिये 34 दिन तक सबसे लंबा बोलियों का दौर चला था।

सभी स्पेक्ट्रम की नीलामी एक ही मॉडल के अनुरूप होगी। दूरसंचार विभाग हर दिन के अंत में बोलियों के परिणाम जारी करेगा। सरकार ने 2,354.55 मेगाहट्र्ज फ्रीक्वेंसी को सात बैंड में नीलामी के लिये पेश किया है।