सबसे महंगा बिलबोर्ड

दुबई। दुनिया के सबसे महंगे बिलबोर्ड को आज लोंच‌ किया गया है। इस अनोखे बिलबोर्ड में एक आदमी को एक जैटपैक के साथ हैरतअंगेज अंदाज में उड़ता दिखाया गया है।

ये बिलबोर्ड स्काईडाइव दुबई का है जो दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के दाखिल होने के दरवाजे पर लगाया गया है। इसमें एक आदमी को जैटपैक के साथ कुछ सेकेंड तक उड़ता हुआ दिखाया जाता है।

स्काइडाइव दुबई के बयान में कहा गया है कि यह बिलबोर्ड महीने भर रहेगा और इस पर 1.3 अरब डालर की लागत आएगी।