सब्सिडी मिलने से गरीब मुसलमान भी हज करने चले जाते थे, इसे खत्म करना गलत- सपा

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि हज सब्सिडी को पूरी तरह खत्म नहीं किया जाना चाहिए। सब्सिडी मिलने से गरीब मुसलमान भी हज करने चले जाते थे।

यह कोई सियासी बात नहीं है। यह एक धार्मिक मामला है, इसमें हाजियों को जितनी ज्यादा सुविधा दी जा सकती है वह मिलनी चाहिए।

मालूम हो कि नकवी ने आज एलान किया कि इस साल हज पर जाने वाले लोगों को कोई अनुदान नहीं दिया जाएगा।

वर्ष 2012 में उच्चतम न्यायालय ने अपने एक आदेश में वर्ष 2022 तक हज सब्सिडी को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने को कहा था।