समंदर में मछली पकड़ने वाले तीन ओमनी मछुआरों को मिला कुछ ऐसा जो इन्हें बनाएगा करोड़पति

दुबई: दिन भर समुन्दर की लहरों से जूझ कर कुछ मछलियां पकड़ कर बाजार में बेचने वाले तीन मछुआरों के हाथ कुछ ऐसा लगा जिसने उनकी दुनिया ही बदल दी।

मछली पकड़ने के दिए समुन्दर में गए इन मछुआरों को समंदर के किनारे के पास तैरता हुआ कुछ नजर आया जिसने इनका ध्यान अपनी तरफ खींचा। जब यह मछुआरे इस तैरती हुई अजीब सी चीज के पास पहुंचे तो इस बदबूदार चीज ने को पहचान कर इसे एक रस्सी की मदद से इकठा करना शुरू कर लिया। यह चीज असल में व्हेल मछली द्वारी की गई उलटी थी जोकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ऊंची कीमत पर बिकती है।

इसे एम्बरग्रीस कहा जाता है और इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां करती हैं। एम्बरग्रीस को खोजने वाले मछुआरों में से एक खालिद अल सिनानी ने बताया कि उन्होंने कुल 80 किलो एम्बरग्रीस मिली है जिसके करीब 1 मिलियन ओमनी रियाल में बिकने की संभावना है। खालिद का कहना है कि वो इस पैसे से रियल एस्टेट बिज़नस शुरू करेंगे और अपना बाकी का जीवन आराम से बिताएंगे।