समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए मुलायम कल से करेंगे प्रचार

लखनऊ : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए मुलायम सिंह कल से प्रचार शुरू कर देंगे |

अमर सिंह की नाराजगी की खबरों को भी सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि “अमर सिंह नाराज नहीं हैं | कोई मतभेद नहीं है|  अखिलेश ही होगा अगला सीएम और कौन होगा?”मुलायम ने  शिवपाल यादव की नाराजगी की खबरों पर उन्होंने कहा “शिवपाल नाराज नहीं है| कौन है नाराज|  कोई भी नहीं है|’’

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को लेकर नाराज थे | बीते दिनों दिल्ली में मुलायम सिंह ने दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन करने को कहा था| सपा-कांग्रेस गठबंधन पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी यूपी में अकेले दम पर चुनाव जीतने में सक्षम है|  ऐसे में पार्टी को किसी के साथ गठबंधन की कोई जरूरत नहीं थी|  उन्होंने कहा था कि जिन 105 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वहां सपा कार्यकर्ता नामांकन करें |