समाजवादी सरकार मुसलमानों के भरोसे चल रही है: शंकराचार्य

लखनऊ: बद्रीनाथ में स्थित शंकराचार्य आश्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान शंकराचार्य स्वामी सरूपाननद सरस्वती ने सपा सरकार पर मुसलमानों के लिए सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुसलमानों के भरोसे चल रही है।

उन्होंने कैराना से हिंदुओं को भागने के बजाय मज़बूती से वहीं डटे रहने का भी सुझाव दिया। स्वामी सरूपाननद ने देश में साईं की पूजा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारे पुराणों में पाँच देवताओं की पूजा होती है। उनमें शिव, शक्ति, विष्णु, सूर्य नारायण और गणेश भगवान हैं। उन्होंने कहा कि साईं जन्म से मुसलमान हैं तो उनकी पूजा क्यों की जाए।