बिहार, चकिया। बंगाल, असम की तरह बिहार की लोकल सियासत में भी सरगर्मी जोरों पर है। मालूम हो कि बिहार में पंचायत चुनाव होने हैं और लोग सत्ता में पद का स्वाद चखने के लिए बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बिहार में पंचायत चुनाव आजकल काफी अहम माना जाता है। पंचायती राज लागू होने के बाद से यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। जनता तक अपनी अच्छाइयाँ पहुचाने का कोई भी अवसर नेता नहीं छोड़ रहे हैं। मगर क्या नेता अपने वादों पर खड़ा उतर सकेंगे?
लोकल इलेक्शन में जनता तक पैठ काफी अहमियत रखता है, जनता उसे पंसद करती है जो उसके हर मुश्किल में करीब रह सके। ऐसे उम्मीदवार का छवि साफ होना लाजिमी है।
ऐसा ही एक नाम है अशोक कुमार सिंह का, अशोक कुमार सिंह भुवन छपरा पंचायत समिति (दक्षिणी) से उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ कई उम्मीदवार हैं मगर उनकी छवि समाज में सबसे अलग है। समाज के हर वर्गों पर खासा पकड़ रखने वाले अशोक कुमार सिंह युवा पीढ़ी के नेता हैं, युवाओं पर उनका अच्छा खासा असर है।
राजनीति के मैदान में पहली बार उतरे अशोक कुमार सिंह राजनीति में नये नहीं है। अशोक कुमार सिंह एक अच्छे इंसान के साथ सेक्युलर छवि के नेता हैं। उन्होंने समाज को हमेशा से एक अच्छा दिशा दिखाने की कोशिश की है। राजनीति और धर्म से उपर उठ कर उन्होंने हमेशा समाज का नेतृत्व किया है। समाज को कभी बटने नहीं दिया, उन्होंने हमेशा जोड़ कर रखा। अशोक कुमार सिंह को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सपोर्ट हांसिल है।
Siasat Hindi News के लिए बिहार से अब्दुल हमीद अंसारी
You must be logged in to post a comment.