सरधना में संगीत सोम का विवादित बयान: यह लड़ाई हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की है, FIR दर्ज

मेरठ। मेरठ के सरधना विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत सोम का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता से कह रहे हैं कि यहां लड़ाई हिंदुस्तान और पाकिस्तान की है। कुछ लोगों ने वाहन में लगी एलसीडी पर वीडियो क्लीप दिखाए जाने की प्रशासन से शिकायत की थी। प्रशासन ने जिसपर एक्शन लेते हुए  इस पर फौरन कार्यवायी की और वीडियो क्लीप जब्त की।

क्लिप में संगीत सोम के विधायक बनने के बाद राजनीतिक सफर को इस तरह दिखाया गया है कि उनकी हीरो के तौर पर छवि उभरे।  क्लिप में धर्म का हवाला देते हुए दंगे की खबरों, विधायक की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। नेटवर्क 18 की खबर की मुताबिक इस वीडियो में दादरी के अख्लाक की हत्या को भी जायज़ ठहराया जा रहा है और इसे हिंदु स्वाभिमान से जोड़ा जा रहा है।

बताया गया है कि प्रचार यूपी 15 बीटी (टाटा) के जरिए वीडियो क्लिप को दिखाया जा रहा था। वाहन पर सवार व्यक्ति चंद्रसिहं और ड्राइवर विरेंद्र सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन से मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी का अनुमोदन प्रमाण पत्र मांगा गया जो वो नहीं दिखा पाए।

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडनीय अपराध है। हालांकि बीजेपी के प्रवक्ता इन आरोपों से इंकार कर रहे हैं और इसमें सरकार और प्रशासन की मिली भगत का आरोप लगा रही है।

देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=P1BDk9J28mM&feature=youtu.be