सरबजीत की दोनों बेटियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

चंडीगढ़, 02 मई: पंजाब के नायब वज़ीर ए आला सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया है कि सरबजीत सिंह की दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

साथ ही वज़ीर ए आला मदद फंड से सरबजीत के घर वालों को 25 लाख रुपए की इक्तेसादी मदद का ऐलान किया गया है।

वज़ीर ए आला प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि सरबजीत की लाश हिंदुस्तान लाए जाने के बाद सरकारी एहतेराम से उनकी आखिरी रसूमात अदा किया जाएगा।

पाकिस्‍तान से उनकी लास आज रात तक अमृतसर पहुंच जाएगा। जहां से उसे उनके आबाई गांव भिखीविंड भेज दिया जाएगा। इसके बाद कल दोपहर करीब 2 बजे उनका अंखिरी रसूमात किया जाएगा।

सरबजीत सिंह की मौत के बाद लोगों में उबाल है। लोग सरबजीत की मौत के लिए हुकूमत ए हिंदुस्तान को भी गुनाहगार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मरकज़ी हुकुमत इस मामले को सही तरीके से सुलझाती तो सरबजीत की मौत नहीं होती।

मालूम हो कि लाहौर की कोट लखपत जेल में 26 अप्रैल को हुए हमले में सरबजीत के सिर में सख्त चोटें आई थीं, जिसके बाद पहले वह डीप कोमा में फिर कोमा में चले गए थे। सरबजीत की मौत बुध ‍ जुमेरात की दरिमियानी रात 1.30 बजे हो गई।