सोशल नेटवर्किग साइट पर इन दिनों एक लडकी और लडके का आपस मे झगडने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वाकिया दिल्ली के एक इलाके का है। फर्स्ट स्लैप फॉम यू नाम के वीडियों मे लडके ने अचानक तेज आवाज में लडकी के साथ बदसुलूकी की और गालियां देनी शुरू कर दी। थोडी ही देर में लडके ने उठकर लडकी को एक जोरदार तमाचा मारता दिखाया गया है।
वहीं पास बैठे आसपास के लोग लडका-लडकी की ये नोंक-झोंक काफी देर से सुन रहे थे। यह पूरा मामला तकरीब 30 मिनट तक चला। कई लोगों ने लडके को थप्पड मारते अपनी आंखों से देखा, फिर भी कोई नहीं आया। वीडियो में पहला थप्पड लगाने के बाद लडके ने एक बार फिर लडकी से बहस शुरू कर दी। फिर भी कोई नहीं आया। अब लडके ने लडकी को दूसरा थप्पड मारा। फिर भी कोई नहीं आया।
आखिरकार लडकी ने उठकर लडके को एक जोरदार तमाचा रसीद कर दिया । फिर जैसे ही लडका दोबारा लडकी पर हमला करने के लिए आगे बढा। आसपास के लोग भी लडकी की मदद को दौडे। लेकिन लडकी ने किसी की भी मदद लेने से इनकार कर दिया। वीडियो में लडकी कह रही है जब उसे जरूरत थी, तब कोई नहीं आया।
लोग तब आए, जब उसने खुद उठकर अपना स्टैंड लिया। दरअसल ये वीडयो एक सोशल एक्सपेरीमेंट वीडियो था, ये दिखाने के लिए जब लडकियां खुद अपने लिए खड़ी होती हैं, तशद्दुद के खिलाफ आवाज उठाती हैं। ये वीडियो काफी वायरल हो चुका है।