‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हम पर हमला है, भारत हमें कमजोर ना समझें- नवाज़ शरीफ़

इस्लामाबाद। भारतीय सेना द्वारा सीमा नियंत्रण रेखा (LoC) पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को अपने ऊपर हमला माना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई हम पर हमला है। पाकिस्तानी पीएम ने कहा, ‘हम शांति चाहते हैं। शांति की चाहत को पाकिस्तान की कमजोरी ना समझा जाए।’

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने बीती रात पीओके में में सर्जिकल स्ट्राइक किया। डीजीएमओ ले.जनरल रणवीर सिंह ने कहा कि सेना ने कल रात एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक किया जिसमें आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है। कई आतंकी इसमें मारे गए हैं। पक्की जानकारी के बाद हमारी सेना ने आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया।