सर्बिया का सीरियाई डॉक्टर शरणार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं

बेलग्रेड: सर्बिया में स्थित एक सीरियाई मूल के डॉक्टर बीमार प्रवासियों के लिए एक वरदान से कम नहीं है। सीरियाई मूल के डॉक्टर सर्बिया में पिछले तीस वर्षों से रह रहा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बिल्कान क्षेत्र के राज्य सर्बिया में सीरिया से संबंधित डॉक्टर यासिर हरावी की उपस्थिति ने बीमार प्रवासियों के लिए असाधारण राहत का सामान पैदा कर रखा है। 51वर्षीय डॉक्टर हरावी को अपने देश के प्रवासियों की सेवा करने से बेहद खुशी और सुकून मिलता है। वह केवल सीरियाई शरणार्थियों को ही इलाज की सुविधा मुहैया नहीं करते बल्कि कोई भी बीमार प्रवासी उनके पास पहुंच जाए तो उसे चिकित्सा की सुविधा प्रदान करते हैं।

यासिर हरावी तीस साल पहले सर्बिया पढ़ने के लिए आए थे। उस समय वह अपने पिता के इस फैसले से खुश नहीं थे कि वह सर्बिया डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए जाए, जबकि हरावी खुद अमेरिका या कनाडा जाने की कामना करते थे। अब सर्बिया में वह बीमार प्रवासियों का इलाज करके ख्याल करते हैं कि उनके पिता ने उनके लिए सर्बिया चुन कर एक सही फैसला किया था।

पश्चिमी यूरोप पहुंचने की कामना कर रहे हजारों शरणार्थीयों को बिल्कान क्षेत्र में भयंकर ठंड का सामना है, जिस वजह से वे विभिन्न बीमारियों का सामना कर रहे हैं।

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में कम से कम उन्हें यासिर हरावी के रूप में एक डाक्टर उपलब्ध है। डॉक्टर यासिर हरावी प्रवासियों के विभिन्न शिविरों में जा जाकर बीमार प्रवासियों की देख रेख के साथ साथ उन्हें दवाओं के अलावा भोजन और गर्म कपड़े भी प्रदान करते हैं। वे विभिन्न राहत समूहों में शामिल होकर अपनी चिकित्सा की जिम्मेदारी प्रदर्शन करते हैं।

डॉक्टर हरावी का कहना है कि वह गृहयुद्ध के शिकार सीरिया में अपने देशवासियों की कोई मदद करने से दूर हैं लेकिन सर्बिया में अपने लोगों की मदद का कोई मौका बर्बाद नहीं कर रहे।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस तरह से अपने सीरियाई लोगों की मदद करके बहुत आराम महसूस कर रहे हैं। हरावी सन 1983 से सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में स्थित हैं। अंतिम बार वह छह साल पहले सीरिया गए थे।