राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद भवन के केंद्रीय हॉल में सत्ता और विपक्ष दोनों के पांच सांसदों को सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया है। नजमा हेपतुल्ला को 2013 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
Delhi: President Ram Nath Kovind presents Outstanding Parliamentarians Award for the year 2015 to Congress leader Ghulam Nabi Azad, at Central Hall, Parliament House. pic.twitter.com/kIBUcw1bGo
— ANI (@ANI) August 1, 2018
बिहार के मधुबनी से बीजेपी के लोकसभा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड मिला। वहीं विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से नवाजा गया है।
Delhi: President Ram Nath Kovind presents Outstanding Parliamentarians Award for the year 2013 to Dr Najma Heptulla, at Central Hall, Parliament House. pic.twitter.com/feS46sKOMc
— ANI (@ANI) August 1, 2018
टीएमसी के सांसद दिनेश त्रिवेदी को 2016 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मान मिला। भाजपा की सहयोगी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) के कटक से सांसद भर्तृहरि महताब को 2017 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सभापति वेंकैया नायडू मौजूद रहे।