सर्वे में खुलासा- ‘महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में भारत नंबर वन’

‘द थॉमसन रिट्यूर्स फाउंडेशन’ द्वारा किए गए एक सर्वे में भारत में महिलाओं को लेकर शर्मनाक खुलासा किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में भारत नंबर वन पर है। आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान और युद्धग्रस्त सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है।

इस लिस्ट में पाकिस्तान नंबर 6 पर है, जबकि अमरीका दसवें नंबर पर। इस सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 550 एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे। इन्हें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 रैंक देने को कहा गया था।

फाउंडेशन के अनुसार, अमेरिका महिलाओं से यौन हिंसा, उत्पीडऩ और यौन संबंधों के लिए मजबूर करने के जोखिम वाली सूची में शीर्ष दस में शामिल है।

इससे पहले 2011 में कराए गए इस तरह के सर्वेक्षण में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में क्रमश: अफगानिस्तान, कांगो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया थे।

सर्वेक्षण में लोगों से पूछा गया कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों में से वे पांच देश कौन से हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक हैं और वे स्वास्थ्य, आर्थिक संसाधन, सांस्कृतिक या पारंपरिक परंपरा, यौन ङ्क्षहसा और उत्पीडऩ, अलग तरह की ङ्क्षहसा और मानव तस्करी के संदर्भ में बहुत खराब हैं।

वहीं महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सर्वेक्षण रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि इस सर्वेक्षण का दायरा बहुत छोटा था और इसे पूरे देश के प्रतिनिधित्व के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

उन्होंने किसी देश का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘भारत में महिलाएं मुद्दों को लेकर अवगत है और ऐसा नहीं हो सकता कि किसी सर्वेक्षण में भारत को पहले स्थान पर रखा जाए।

इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में जिन देशों को भारत के बाद स्थान दिया गया है वहां महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर बोलने की इजाजत तक नहीं है।’’