सलमान का बॉडीगार्ड कर‌ रहा हैं ऐषा कि हिफाजत‌

मुंबई। दबंग अदाकार‌ सलमान खान अपने दोस्तों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एसे में बात जब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेद्र की लाडली बिटिया एषा देओल की शादी की रस्मों के दौरान हिफाजत‌ की आई, तो उन्होंने अपने सबसे भरोसामंद‌ बॉडीगार्ड शेरा की कंपनी टाइगर सिक्योरिटी को इस काम के लिए आगे कर दिया। एषा मुंबई के व्यापारी भरत तख्तानी के साथ शुक्रवार को शादी बंधन में बंध‌ जाएंगी।

टाइगर सिक्योरिटी कंपनी सोमवार से शुरू हुई एषा की शादी की रस्मों के दौरान हिफाजत‌ की सारी जिम्मेदारी संभाल रहा है। शेरा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, मुझे इस बारे में 15 दिन पहले बताया गया था। मैं खुद भी कार्यक्रम के दौरान हिफाजत के इंतेजामात‌ देखने के लिए मौजूद रहूंगा ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए।

सोमवार रात मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुए ऐषा के संगीत समारोह में शेरा हिफाजती इंतेजामात‌ का जायजा लेते हुए दिखाई दिए।

सूत्रों ने बताया, शेरा को आर्डर‌ दिए गए थे कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया जाए। शेरा ने अपने 40 सबसे भरोसामंद‌ बॉडीगा‌र्ड्स को संगीत समारोह के दौरान तैनात किया हुआ था। शादी के बाद रिसेप्शन में करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।