जमशेदपुर 2 जुलाई : टुइलाडुंगरी रिहायसी ममता सिंह से मिलने उसके घर पहुंची चार सहेलियों को चोर बता कर उसके जेठ, जेठानी और देवर ने पिटाई कर दी। जिसके बाद खातून घर से निकल आयी और गोलमुरी थाना पहुंच कर ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है।
इत्तेला पाकर ममता के देवर, जेठ और जेठानी भी थाना पहुंच गये, जहां दोनों फरीकों ने हंगामा मचाया। इत्तेला पाकर पहुंचे थाना इंचार्ज नेहालुद्दीन ने दोनों फरीकों से बात की। ममता ने अपने देवर, जेठ, जेठानी समेत छह के खिलाफ शिकायत की है।
चल रहा है जायदाद का तनाज़ा : बकौल ममता उसके शौहर शंभू नाथ की मौत दो साल पहले हो गयी है। वहीं उसके वालिद का भी इन्तेकाल हो चुका है। अब वह मायके जाना चाहती है, लेकिन उसके जेठ, जेठानी और देवर का कहना है कि अगर वह गयी तो उसे जायदाद में हिस्सा नहीं दिया जायेगा। ममता सिंह का इस बात को लेकर अक्सर जेठ-जेठानी से झगड़ा होता है।