दो सहेलियां। पहली, समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी इलाके की। दूसरी, बांका के पंजवारा इलाके की। नया टोला तिराहे पर यादव भवन वाकेय लक्ष्मी गर्ल्स हॉस्टल में दो महीने से साथ रहती हैं। इम्तिहान की तैयारी करती हैं। पटोरी के रहने वाले लड़की का ब्वॉयफ्रेंड इन दिनों दूसरी के साथ वक्त बिताने लगा। इसी बात को लेकर सहेलियों के बीच दरार पड़ी।
एक-दूसरे को समझाने से लेकर धमकाने और देख लेने तक की नौबत आ गई। बुध दोपहर एक ने दूसरे पर कातिलाना हमला कर दिया। पटोरी की लड़की ने कमरा बंद किया। सहेली के सिर पर पीछे से बाथरूम साफ करने वाला एसिड उड़ेला। फिर पीठ पर सब्जी काटने वाला चाकू घोंप दिया। शोर मचा तो फौरन हॉस्टल की बाकी लड़कियां जुट गईं। दोनों को अलग किया। बांका की जख्मी लड़की का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। कदमकुआं के थानेदार बीके मेधावी के मुताबिक मुल्ज़िम तालिबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया।
मुल्ज़िम तालिबा ने बताया कि बीती रात उसने चैलेंज किया था कि तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड को पटाएंगे। साथ ही उसे हॉस्टल से बाहर निकलवाने की धमकी भी दी। पहले भी वह बार-बार ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने को कहती थी। मारपीट करती थी।
मुल्ज़िम तालिबा का इरादा व तरीका कत्ल करने का ही था। जख्मी तालिबा के जिश्म पर चाकू का जख्म डेढ़ इंच तक गहरा है। एसिड की वजह से सिर से लेकर जिश्म के दाहिने भाग व पीठ का हिस्सा झुलसा है। बेसुध होने की वजह से वह कुछ भी बोलने की सूरत में नहीं है। कदमकुआं थानेदार के मुताबिक एसिड कम पावर का होने से जान बच गई। यह पहली वाकिया है जब लव अफेयर में किसी तालिबा ने दूसरी तालिबा की कत्ल करने की कोशिश की है।