सहेली से रचाई शादी, 10 लाख क़र्ज़ लेकर कराया लिंग परिवर्तन, थाने में पंहुचा मामला

एक लड़की बचपन की सहेली के प्यार के ऐसी पागल हुई कि उसने बड़ा कदम उठा लिया और फिर दोनों ने 7 फेरे ले लिए, अनोखी शादी देखकर मां-बाप भी हैरान हो गए। अब यह शादी चर्चा में है और हर कोई हैरान कि एक लड़की ऐसा कैसे कर सकती है? मामला हरियाणा के चरखी दादरी में सामने आया।

बचपन से साथ पढ़ने वाली सहेली से शादी करने के लिए लड़की ने लिंग परिवर्तन करा लिया। दो महीने पहले ही दोनों ने शादी की, लेकिन मामला अब सामने आया। शादी करने के बाद दोनों घर पहुंचे। लड़की से लड़का बनने वाली के परिजन तो मान लगए, लेकिन लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी।

उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। अब पति ने ससुरालियों के खिलाफ पत्नी से मिलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन सुलह नहीं हो पाई और दोनों पक्ष वापस लौट गए।

लड़का (लिंग परिवर्तन करवाने वाली सहेली) और लड़की दोनों शहर की अलग-अलग कालोनियों के रहने वाले हैं। 11वीं क्लास में पढ़ाई के दौरान दोनों को एक दूजे से प्यार हुआ। दोनों स्कूल में साथ रहती थीं और बाद में घर पर भी साथ-साथ समय गुजारने लगीं। अब दोनों शादी करना चाहती थी, पर समलैंगिकता आड़े आ रही थी। इसलिए दोनों में से एक ने लिंग परिवर्तन करवाने का फैसला ले लिया।

सेक्स बदलवाने का फैसला लेने वाली लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और राजी कर लिया। करीब एक साल पहले युवती ने जेंडर चेंज के लिए सर्जरी करवाई। वर्तमान में लड़के (लिंग परिवर्तन करवाने वाली सहेली) की उम्र 21 वर्ष और लड़की की 19 वर्ष है। एसपी को दी शिकायत में लड़के ने बताया कि 29 अक्तूबर को उसने अपनी प्रेमिका से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई और फिर दोनों दादरी आ गए।

लड़के पक्ष के लोग तो शादी के लिए राजी हो गए थे, लेकिन लड़की वालों को शादी की भनक नहीं लगी। क्योंकि उसकी पत्नी ने घरवालों को मनाने के लिए कुछ समय मांगा था। इसलिए शादी के बाद वह अपने घर चली गई। घर जाने के बाद उसकी पत्नी घरवालों से छिपकर उनके घर मिलने आती थी। लेकिन 19 दिसंबर के बाद से दोनों की कोई बात नहीं हुई। न ही वह उससे मिलने के लिए घर आ रही है।

आगे पढ़ें
पति ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे पत्नी से नहीं मिलने दे रहे। एसपी स्मिति चौधरी ने मामले की जांच सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह को सौंपी। सिटी एचएसओ ने वीरवार दोपहर दोनों पक्षों को थाने बुलाया और दोनों से बात की। हालांकि सुलह नहीं हो पाई और दोनों पक्ष वापस लौट गए।

लिंग परिवर्तन पर खर्च आया 10 लाख, लेना पड़ा कर्ज
परिजनों सहित सिटी थाने पहुंचे युवक ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी पर करीब 10 लाख रुपये खर्च आया था। युवक की मां ने बताया कि कुछ रुपये तो उनके पास थे लेकिन कुछ उन्हें कर्ज भी लेना पड़ा। यह कर्ज अब तक नहीं चुका पाए हैं, जबकि एक और सर्जरी होनी अभी बाकी है।

शिकायत में युवक ने ससुरालियों पर पत्नी से नहीं मिलने देने के आरोप लगाए हैं। वीरवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था और उनसे बातचीत की गई। पुलिस दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रही है।