सांसद की मौत के बाद भी बजट पेश करने पर लालू ने पीएम पर साधा निशाना, कहा मोदी इंडियन ट्रंप हैं

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद ई अहमद की मौत के बावजूद एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जा रहा है | राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इसको लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है|

लालू यादव ने  इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार  ने एक वर्तमान सांसद की मौत के बावजूद भी संसद की कार्यवाही को स्थगित ना करके गलत किया है, इतना ही नहीं सरकार इस दिन केंद्रीय बजट भी पेश करने जा रही है। लालू ने कहा  कि ई अहमद संसद के वरिष्ठ सदस्य थे। आज के दिन सदन की कार्यवाही स्थगित होनी चाहिए थी। आज बजट पेश करके सरकार ने असंवेदनशीलता और अमानवीयता दिखाई है | साथ ही लालू ने कहा, ‘मोदी इंडियन ट्रंप हैं, दोनों ही दिक्कतें पैदा करते हैं|
लालू के हवाले से रिपोर्ट में बजट को केवल खोखले वादों से भरा हुआ बताया गया है| उन्होंने कहा कि इसमें इसमें गरीबों के लिए कुछ नहीं है| लालू ने  कहा कि नोटबंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है| बजट में सरकार को इस पर बोलना चाहिए कि नोटबंदी के बाद सरकार कितना कालाधन वापस मिला है|

 

सरकार पर सदन की कार्यवाही को स्थगित नहीं करने पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है|  सरकार पर अहमद के निधन की जानकारी छुपाने का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया है| मल्लिकार्जुन खड़गे सांसद और लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता ने कहा कि सरकार को ई अहमद के निधन की जानकारी पहले ही लग गई थी लेकिन उन्होंने जानकारी को बाहर आने से रोकने की कोशिश की| खड़गे ने मांग की थी बजट को फिलहा पेश नहीं किया जाए |

गौरतलब है कि सांसद अहमद का 31 जनवरी को देर रात को निधन हो गया था। बजट सत्र के पहले दिन राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान दिल के दौरे के कारण वे कुर्सी से नीचे गिर गए थे|  इसके बाद उन्हें  अस्पताल  ले जाया गया था |  78 वर्षीय अहमद का देर रात सवा दो बजे के करीब निधन हो गया|