साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान तो सुप्रीम कोर्ट के डर से बीजेपी ने झाड़ा पल्ला

नई दिल्ली:  बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज हमेशा विवादित बयान देने के लिए मशहूर हैं। इस बार इन्होंने ने यूपी के मेरठ में आयोजित साधु सम्मलेन में कहा, ‘औरतें बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं हैं, इसलिए 4 बीवी और 40 बच्चे का फॉर्मूला नहीं चलेगा और ना ही तीन तलाक चलेंगे। हमारे परिवार में हम चार भाईयों ने शादी नहीं की इसलिए हमें ईनाम मिलना चाहिए।

अप्रत्यक्ष रूप से साक्षी महाराज ने मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधा है। अब भारत में 4 बीवी और 40 बच्चों का फॉर्मूला नहीं चलेगा। इससे भारत की जनसंख्या बढ़ रही है लेकिन हिंदुओं की नहीं। इसके अलावा साक्षी महाराज ने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए राम मंदिर सिर्फ बीजेपी का मुद्दा नहीं, बल्कि ये साधु-सन्यासी, देश के हिन्दुओं का और विश्व हिन्दू परिषद का मुद्दा रहा है।

साक्षी महाराज के इस बयान की कांग्रेस ने काफी आलोचना की है। जबकि बीजेपी ने साक्षी महाराज के इस ब्यान से पल्ला झाड़ लिया है। बीजेपी का कहना है कि उनके इस बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि साक्षी महाराज ऐसे शख्स हैं जो अक्सर विवादित ब्यान देते हैं और फिर उस पर सफाई देते हैं।