साढ़े छह करोड़ बकाया हुआ तो भाग खड़ा हुआ

धनबाद 28 मई : आंध्र प्रदेश के मछली कारोबारी नरिसम्हा राजू का साढ़े छह करोड़ रुपये लेकर फरार दोलन डे को पुलिस खोज रही है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने दोलन की गिरफ्तारी में धनबाद पुलिस से मदद मांगी है। दोलन शहर छोड़ चुका है।
पुलिस को उसका मुस्तकिल पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है। आबाई तौर पर मग्रीबी बंगाल का रहने वाला दोलन पहले मनोरम नगर में रह कर मछली कारोबार करता था। बकाया ज्यादा होने पर वह भाग खड़ा हुआ। झारखंड के आला पुलिस अफसरों ने धनबाद पुलिस को जल्द दोलन की गिरफ्तारी का हुक्म दिया है।

अमित कुमार डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि दोलन ने भी मछली कारोबारी राजू के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी थी जो जांच में गलत पायी गयी है। पुलिस दोलन को खोज रही है, वह धनबाद से फरार है। आंध्र प्रदेश में मामला दर्ज है।