सात अजूबों में शामिल ताजमहल अब यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में दूसरे स्थान पर

आगरा. दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल अब यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गया है। यह बात एक सर्वे में सामने आई है। सर्वे में कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर के पहले स्थान पर है।

सर्वे में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर विश्वभर के सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों की एक सूची जारी की है। इसमें अंकोरवाट की निर्माण प्रक्रिया और इतिहास के बारे में दिलचस्प तथ्यों का ब्यौरा है। इस सूची में प्रदर्शित अन्य स्मारकों में पेरू में दक्षिण अमेरिका के माचू पिचू, ब्राजील के इगाजु नेशनल पार्क, इटली का सासी ऑफ मटेरा, इजरायल का यरूशलम और तुर्की में इस्तांबुल के ऐतिहासिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

ताजमहल एक विश्व धरोहर मकबरा है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। साल 1983 में ताजमहल को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।