नई दिल्ली, 08 मार्च: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा असिन फिलहाल फिल्म नहीं करेंगी। क्योंकि ये जल्दी ही शादी करने वाली हैं। असिन जल्दी ही अपने फैन्स को खुशखबरी देने वाली हैं। गजनी गर्ल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका प्रिंस चार्मिग सात समंदर दूर बैठे अपनी होने वाली बीवी का इंतेजार कर रहा है।
ज़राए की माने तो असिन एनआरआई से शादी कर रही हैं। पिछले कई सालों से असिन लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। और सुनने में आ रहा है कि वह शादी के बाद यूएस में ही सेटल हो जाएंगी।