मरकज़ी वज़ीर साध्वी निरंजन ज्योति का बेहद ही मुतनाज़ा बयान सामने आया है| दिल्ली में हुकूमत को लेकर साध्वी ने एक इजलास में मुतनाज़ा बयान दे डाली है| साध्वी ने दिल्ली में हुकूमत को लेकर काबिल ऐतराज़ तब्सिरी की |
साध्वी निरंजन ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा और कहा कि, ”वो कैसे बन गए अरबपति?”
मोदी कैबिनेट में एक वज़ीर अब चंदन का टीका, रुद्राक्ष की माला और भगवा चोला पहने नजर आने वाली साध्वी निरंजन पिछले कैबिनेट की तौसीअ में ही रियासती वज़ीर बनी हैं| फतेहपुर से बीजेपी एमपी साध्वी निरंजन ज्योति को रियासत की फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर बनाया गया है 47 साल की निरंजन ज्योति ने 12 वीं क्लास तक पढ़ाई की है| पहली बार एमपी बनी और सीधे रियासती वज़ीर भी बन गईं|
दरअसल साध्वी निरंजन ज्योति निषाद कम्युनिटी से आती हैं और यूपी में भगवा ब्रिगेड का चेहरा मानी जाती हैं| यूपी में आइंदा विधानसभा इंतेखाबात से पहले साफ-सुथरी शबिया वाली साध्वी निरंजन ज्योति को रियासत का वज़ीर बनाकर निषाद फिर्के के लोगों को भी खुश करने की कोशिश की गई है|
साल 2002 और 2007 में साध्वी बीजेपी के टिकट पर एमएलए का इलेक्शन लड़कर हार चुकी थीं लेकिन साल 2012 में एमएलए का इलेक्शन जीती फिर एमपी का इलेक्शन जीती जीता और अब रियासत की वज़ीर की कुर्सी संभाल चुकी हैं|