साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं यह दिग्गज नेता!

महाराष्ट्र के सीएम देवेद्र फड़नवीस साध्वी प्रज्ञा के लिए प्रचार कर सकते हैं। जी मीडि‍या से खास बातचीत में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका खुलासा किया है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश के भोपाल सीट से चुनाव लड़ रही हैं। प्रज्ञा यहां कांग्रेस के उम्मीदवार और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से उनका मुकाबला है। लोकसभा चुनाव के जंग मे यह भोपाल की हाईप्रोफाईल सीट बन गई है।

साध्वी प्रज्ञा 2008 मे महाराष्ट्र मालेगाँव में हुए बम धमाके में आरोपी हैं। साध्वी प्रज्ञा के मैदान में उतरते ही यहाँ की चुनावी जंग हिंदुत्‍व की हो गई है। चुनावी दंगल मे उतरने के बाद प्रज्ञा 26/11 हमले मे शहीद करकरे पर दिए गए विवादित बयान की वजह से विवादों में आ चुकी हैं।

प्रज्ञा का कहना था कि ‘करकरे ने उन्हें प्रताड़ित किया था और उन्होंने उनके (करकरे के) सर्वनाश का श्राप दिया था इसलिए आतंकवादियों ने उन्हें मार दिया। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने भी उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया था। साथ ही आईपीएस असोसिएशन और तमाम राजनितिक पार्टियों ने भी उनकी निंदा की थी।