साध्वी प्रज्ञा मासूम थी, मालेगांव हमलों में जानबूझ कर फंसाया गया: आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश: बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने विरोध जताया है कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार मजहब के आधार पर आरक्षण देकर मुसलिम एजंडे को बढ़ावा देने  का काम कर रही है। आदित्यनाथ का कहना है कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा का सफाया निश्चित है।  किसान, मजदूर, नौजवान, शिक्षक, शिक्षार्थी सभी बेहाल हैं और अपराधियों का बोलबाला है हर रोज मर्डर, लूट और बलात्कार, यहाँ तक की पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं। राम मंदिर का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि  अयोध्या में राम मंदिर को बनाना देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा है और  दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।  इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला आने तक मुसलिम पक्ष कोर्ट  के सम्मान की दुहाई दे रहा था लेकिन फैसला आते ही वह पलट गया। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट पर  है और फैलसा आएगा बीजेपी उसका सम्मान करेगी।
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कांग्रेस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है।  मालेगांव विस्फोट कांड में प्रज्ञा ठाकुर को फंसाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह काम देशद्रोह जैसा है। कांग्रेस को इसके लिए देश में माफी मांगनी चाहिए।