साध्वी प्राची की सभा मे लगे, नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे !

महात्मा गांधी ने जो बलिदान दिया, उसका जिक्र इतिहास की कई किताबों में मिलता है। आज उसी भारत में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाए गए।

बिहार (हाजीपुर): हाजीपुर में रविवार को विराट हिंदू सम्मलेन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने की। कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाए, इसके बाद लोगों ने भी उसी स्वर में अमर रहे कहा। इस मौके पर विहिप की साध्वी प्राची और साध्वी वृंदा मयूरी भी मंच पर मौजूद थीं।

Facebook पर हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें

राजीव ब्रह्मर्षि ने कहा कि हम गांधी का सम्मान करते हैं, लेकिन गोडसे गांधी का हत्यारा नहीं था, बल्कि उनकी नीतियों का हत्यारा था। नाथूराम गोडसे ने हिन्दू हित के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया था। मंच के पीछे नाथूराम गोडसे की फोटो भी लगी हुई थी।

साध्वी प्राची ने अपने भाषण में कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करती हूं पाकिस्तान की सीमा पर अलगाववादियों और आतंकवादियों को रख कर छलनी कर दिया जाए। जिस दिन ये हो जाएगा कश्मीर में न तो कोई आतंकवादी घटना होगी और पाकिस्तान की तरफ से कोई धमकी मिलेगी।