सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के घर आया मेहमान, बेटे को दिया जन्म

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार (30 अक्टबूर) को बेटे को जन्म दिया है। सानिया ने मंगलवार सुबह ही बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी।

शादी के आठ साल बाद सानिया और शोएब माता-पिता बने हैं। सानिया मिर्जा ने अप्रैल में अपने फैन्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इस खुशखबरी को फैन्स के साथ शेयर करने के बाद से ही सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

सानिया के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने ट्वीट कर कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) भी ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत है। अलहमदुल्लाह। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम आभारी हैं।