हैदराबाद: दुनिया की नंबर वन वुमेंस युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया ने हाल ही में विंबलडन का वुमेंस डबल्स टाइटल्स जीती थी। इस साल उनके इस मुज़ाहिरे की वजह से उन्हें इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न एवार्ड देने का एलान किया गया है।
आउर अब उनके लिए एक और खुशी का मौका है। उनकी बहन अनाम मिर्जा जल्द ही शादी करने वाली हैं।
अनाम हैदराबाद के एक बिजनेसमैन अकबर राशिद के साथ शादी करेंगी। उनका निकाह 16 सितंबर को हैदराबाद में ही होगा और इसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं।
अनाम मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं और वे सहाफी बनना चाहती हैं।अपने टि्वटर अकाउंट पर भी उन्होंने ऐसी ही खाहिश जताई है। फिलहाल वे स्टाइलिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। वे कई सेलेब्रिटी के इंटरव्यू भी कर चुकी हैं।
अनाम अपनी वालिदा और दोस्तों के साथ इन दिनों मुंबई में है और खरीददारी कर रही है। खबरों के मुताबिक अनाम मिर्जा के लिए शादी के कपड़े मनीष मल्होत्रा, अबु जानी और संदीप खोसला जैसे मशहूर डिजायनर तैयार करेंगे। अनाम सानिया के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं।