मोहब्बत की निशानी ताजमहल देखने गई टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को देरी से जाने का खामियाजा भुगतना पड़ा| देरी से जाने की वजह से जब तक सानिया ताजमहल पहुंची वहां के दरवाजे बंद हो चुके थे| जिसकी वजह से सानिया को निराश होकर वापिस लौटना पड़ा|
इसके बाद सानिया ने दुबारा जाकर ताजमहल देखा| सानिया के अलावा इंडियन क्रिकेट टीम के साबिक कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी ताजमहल देखा| हालांकि कुम्बले ने पहली बार में ही ताजमहल देख लिया|
कुम्बले और सानिया एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आगरा आए थे|