साबिक़ नक्सली हाजत से फरार

साबिक़ नक्सली अरविंद सिंह बुढ़मू थाना से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने जुमा को रात भर छापेमारी की। उस पर कत्ल समेत लेवी वसूली और लूट के मामले दर्ज है।

अरविंद सिंह माओनवाज़ सब-जोनल कमांडर चंदर गंझू का साथी है। मांडर पुलिस ने 2001 में दोनों को लेवी के 27 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में चंदर गंझू कोर्ट हाजत के बाइतुल खुला (टॉइलेट) से फरार हो गया था।

वहीं अरविंद उसी मामले में बाद में जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन जमानत की मुद्दत पूरी हो जाने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत की तरफ से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। उसी वारंट की बुनियाद पर 26 सितंबर को बुढ़मू पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसे जुमा को ही जेल भेजा जाना था, लेकिन वह थाना के हाजत से फरार हो गया।