फर्जी डिग्री मामले में जांच के लिए दिल्ली के साबिक़ कानून वज़ीर जितेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली पुलिस मुंगेर लाई है, इसके बाद उन्हें भागलपुर ले जाया जाएगा। तोमर को लॉ की फर्जी डिग्री के इस्तेमाल के इल्ज़ाम में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्ली के साबिक़ कानून वज़ीर जितेन्द्र सिंह तोमर को दिल्ली पुलिस की टीम तहक़ीक़ात के लिए मुंगेर के विश्वनाथ सिंह कानून अदारा लाई है। यहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद तोमर को पुलिस भागलपुर के तिलका मांझी यूनिवेर्सिटी में ले जाएगी। पुलिस यूनिवेर्सिटी के इम्तिहान महकमा के मुलाज़िमीन और अफसरों से भी तोमर के बारे में जानकारी लेगी।
जितेंद्र सिंह तोमर ने मुंगेर के विश्वनाथ सिंह कानून अदारा मुंगेर से लॉ की डिग्री ली थी। इसी डिग्री के फर्जी होने का मामला इन दिनों चर्चा में है। साबिक़ प्रिन्सिपल सुरेन्द्र प्रसाद के मुताबिक सीट मुकर्रर होने से पहले बिहार व दूसरे रियासतों के सात से आठ सौ तालिबे इल्म यहां से डिग्री लेने आते थे। सिंह ने बताया कि तोमर ने जिस साल एडमिशन लिया था, वे प्रिन्सिपल थे लेकिन तोमर को नहीं पहचानते हैं।
तोमर ने यहां से 1994 में एलएलबी में दाखिला कराया था। 1995 में पहला और 1996 में दूसरा पार्ट की इम्तिहान दी थी। 1997 में वह तीसरे पार्ट की इम्तिहान में शामिल नहीं हो पाए थे। 1999 में तीसरे पार्ट की इम्तिहान में शामिल हुए और कामयाब रहे। इसके बाद उन्हें लॉ ग्रेजुएट की डिग्री मिली।