साबिक़ वज़ीर योगेंद्र साव गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रांची : रियासत के साबिक़ ज़िराअत वज़ीर योगेंद्र साव को जुमा को रांची में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें यहां मजिस्ट्रेट पहले जमरे के रिचा श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया। उन्हें आठ दिन की अदालती हिरासत में जेपी सेंटर जेल भेज दिया गया। उनकी अगली पेशी अब 29 अगस्त को होगी।

योगेंद्र साव को सदर थाना से पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ। उन्हें देर रात करीब ढाई बजे सदर थाना लाया गया था। उन्हें बड़कागांव वाकेय एनटीपीसी साइट पर हंगामा करने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बड़कागांव थाना में कांड नंबर 167/15 के तहत दर्ज है। इस मामले के 10 मुल्ज़िम पहले से ही जेल में हैं। उनकी पेशी की अगली तारीख 29 को तय थी। योगेंद्र साव की रांची से गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सिविल कोर्ट अहाते में लोग उनके आने का इंतजार करने लगे। लगभग साढ़े 11 बजे सदर थाना इंचार्ज डीएन आजाद की कियादत में सेक्युर्टी के घेरे में उन्हें अदालत में पेश कराया गया।