मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बैंकों के कर्ज में डूबे यूबी ग्रुप के अध्यक्ष विजय माल्या के विदेश भागने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सामना ने लिखा है, “देश के बैंकों का 9 हजार करोड़ रूपये का कर्ज डुबाकर, सरकारी तिजोरी को चूना लगाकर एक उद्योगपति कैसे भाग जाता है? यह सवाल कोई सरकार से पूछे।” सामना ने आगे लिखा है, इस देश में कानून, सुव्यवस्था, आर्थिक परत मजबूत है सिर्फ माल्या जैसे लोगों को भागकर जाने की छूट है। माल्या कौन है और क्या करता है इस पन्ने को भरने की जरूरत नही है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सामना ने लिखा है “ललित मोदी भाग गया, ऐसा जिन लोगों ने शोर मचाया था उन्हें अब माल्या कैसे भाग गया, इसका जवाब देना होगा। अर्थव्यवस्था को चौपट करना यह भी आतंकवाद और राष्ट्रद्रोह ही है। नौ हजार करोड़ यह जनता के पसीने का पैसा था उसे इस तरह बर्बाद करने वाले ‘आर्थिक आतंकवादी’ ही हैं।
सामना ने लिखा ने लिखा है कि महाराष्ट्र में किसान कर्ज वसूली से आहत होकर आत्महत्या कर कर रहा है, वह माल्या की तरह कर्ज नहीं डुबा सकता है और अगर वो भाग गया तो पुलिस उसका पीछा करते हुए उसे जेल में डाल देगी लेकिन माल्या और ललित मोदी के कानून अलग है!
You must be logged in to post a comment.