सामाजिक इत्तिहाद बिगाड़ना चाहते हैं कुछ पार्टी : वजीरे आला

वजीरे आला रघुवर दास ने कहा है कि इस साल झारखंड में एक लाख लोगों की तकर्रुरी होगी। रियासत में 34 हजार असातिज़ा की वेकैंसी जल्द निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 हजार सिपाहियों की तकर्रुरी होगी। 14 हजार फाकाकशी सखी की तकर्रुरी होगी। तीन महीने में आदिम जनजाति बटालियन की तशकील हो जाएगा। इसमें आदिम जनजाति के नौजवानों की भर्ती होगी। 14 साल तक जो तरक़्क़ी नहीं हुआ है, वह अब दिखेगा। सीएम इतवार को दुमका क्लब में ग्राम प्रधान मांङी तंजीम की तरफ से मुनक्कीद तकरीब में बोल रहे थे।

ओपोजीशन पर निशाना साधते हुए रघुवर ने कहा कि कुछ पार्टी रियासत में सामाजिक इत्तिहाद को बिगाड़ना चाहते हैं। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें हुकूमत का लालच नहीं है। जब तक इक्तिदार में हैं, आवाम का दास बन कर काम करेंगे। अगले पांच साल में गुजरात और महाराष्ट्र की तरह झारखंड भी दिखेगा। भाजपा की हुकूमत 10 साल तक रही, तो यह रियासत मुल्क का नंबर वन रियासत बनेगा।