जेद्दाह: आज भारतीय नौसेना के तीन जंगी जहाज रक्षा सहयोग बढ़ाने के मद्दे नज़र सऊदी अरब के जेद्दाह शहर पहुंचे| भारतीय नौसेना यहां सऊदी अरब नौसेना के साथ एक व्यापक सशक्तिकरण अभ्यास में हिस्सा लेगी|
तीन जहाजी बेड़े, आईएनएस मुंबई, आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस आदित्य जो अफ्रीका के पश्चिमी तट और
भूमध्य सागर में तैनात है, इस अभ्यास का हिस्सा होंगे|
नौसेना के प्रवक्ता, कप्तान दी के शर्मा ने कहा की “तीनो जंगी जहाज़ इस दौरान सऊदी अरब की नौसेना के साथ व्यापक रूप से अभ्यास करेंगे|”
पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना की भूमिका बड़ी है, इसका एक महत्वपूर्ण कारण यहाँ के समुद्री क्षेत्र में लगातार बढ़ती हलचल है,जिसमें सोमालिया के समुंद्री लूटेरों की आपराधिक गतिविधिया भी शामिल है|