साल 2007 में बाल-बाल बचे थे डॉ. मनमोहन सिंह, हो सकता था प्लेन क्रैश: रिपोर्ट

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में  द फ्लाइट्स डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) से चौंकाने वाली जानकारी दी है। उनका कहना है कि साल 2007 में रूस के दौरे पर गए  डॉ. मनमोहन सिंह का ओफ़्फ़िशिअल प्लेन क्रैश होने के काफी करीब था जिसके चलते मास्को में लैंडिंग से पहले सिंह बाल-बाल बचे थे।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2007 में 11 नवंबर को रूस के दौरे पर गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन के एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 में तकनीकी खराबी आने के कारण क्रू मेंबर्स ने मास्को एटीसी से फौरन संपर्क किया और कॉकपिट में वार्निंग लाइट्स जला दिए थे। हालाँकि एयर इंडिया की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।