साल 2017 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने पुजारा

नई दिल्ली। बेहतरीन फार्म में चल रहे भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आज यहां श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 2017 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

पुजारा ने 7 रन बनाते ही दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर को पीछे छोड़ा जो उनसे पहले इस साल सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर चल रहे थे। एल्गर ने इस साल 1097 रन बनाए हैं।

पुजारा इस साल 1000 रन पूरे करने वाले सिर्फ 4 बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस साल उनके और एल्गर के अलावा श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने (1018) और भारतीय कप्तान विराट कोहली (1009) ने यह उपलब्धि हासिल की है।