सास ने दामाद पर तेज़ाब फेंका

हैदराबाद: राज्य‌ आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपनी बेटी को तंग‌ करने वाले दामाद पर तेज़ाब डाल दिया। ये घटना विजय‌ वाड़ा के उपनगर‌ में स्थित‌ वॉम्बे कॉलोनी में पेश आई। मोहन चारी की शादी दस साल पहले स्थानीय महिला से हुई थी।
वो अपनी पत्नी को तंग‌ किया करता और मायके से पैसे लाने की मांग‌ करते हुए परेशान करता था। इसी बीच‌ उसने अपनी पत्नी पर हाथ उठाया। दामाद की इस हरकत पर गुस्सा आई सास ने अपने दामाद पर तेज़ाब‌ हमला किया जिसमें वो घायल‌ हो गया। उसे ईलाज के लिए पाएका पूरम के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।