सिंगापुर के 6 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में भेजेगा ISRO

बेंगलुरु: देश की स्पेस में काम करने वाली एजेंसी इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन) इस वक़्त दुनिया के उन देशों की पहली पसंद बनता जा रह है जिन्होंने अपने देश के लिए अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने होते हैं अभी कुछ महीने पहले ही रूस समेत और देशों ने इसरो की मदद से अपने उपग्रह अंतरिक्ष में लांच करवाये थे की अब सिंगापुर ने भी अपने 6 उपग्रह अंतरिक्ष में लांच करने के लिए भारत भेजे हैं।  इसरो के एक आला अधिकारी ने बताया की यह उपग्रह जिनका वजन करीबन 600 किलो है को 16 दिसंबर को श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से लांच किया जायेगा।

हमें गर्व है अपने देश के उन महान वैज्ञानिकों पर जिनकी म्हणत और लगन के चलते हम दुनिया भर में स्पेस रिसर्च में अपना नाम बना पाये हैं।