सिंघल को भारत रत्न देने सुब्रमण्यम स्वामी का सुझाव

नई दिल्ली: भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विहिप के पूर्व प्रमुख अशोक सिंघल को बादाज़ मर्ग भारत रत्न पुरस्कार देने पर जोर दिया है। स्वामी ने अपने बयान में कहा कि अशोक सिंघल, राम जन्मभूमि आंदोलन के वास्तुकार थे और सामाजिक परिवर्तन के लिए कई बलिदान दिये हैं।

अशोक सिंघल ने 1980 के दशक में राम मंदिर के मुद्दे पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए काफी स्थान हासिल किया था। उनका पिछले साल नवंबर में निधन हुआ था।